Covid19: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पहुँचे व्यवस्थाओं का जायजा लेने। जाने पूरी खबर
1 min read
BBT Times , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी, यातायात मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, स्थानीय विधायक श्री अमीन कागजी और श्री रफीक खान के साथ कोरोना प्रभावित रामगंज का दौरा किया और कोरोना संक्रमित और संदिग्धों के लिए चिन्हित क्वारेंटाइन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कोरोना संदिग्धों के लिए नायला में हाउसिंग बोर्ड के 700 मकानों में क्वारेंटाइन व्यवस्था की गई है। यहां एक मकान में 4 से 6 लोगों का परिवार आराम से रह सकता है। मकानों में शौचालय, पंखे, बिजली, पानी की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महला में भी 4400 फ्लैट्स में क्वारेंटाइन सुविधा विकसित की जा रही हैं। दोनों को मिलाकर 10 से 15 हजार लोगों को आसानी से क्वारेंटाइन किया जा सकता है।