COVID-19 के लिए झुंझुनू नरहड़ की इस दंपति की इस दंपति को मिली राष्ट्रीय पहचान। जाने पूरी खबर
1 min read
BBT Times ,
COVID-19 के लिए झुंझुनू नरहड़ की इस दंपति की इस दंपति को मिली राष्ट्रीय पहचान।।।
ड्यूटी के पश्चात इस दंपति की अनुकरणीय पहल –
जरूरतमंदों तक मास्क पहुंचा रहे हैं।।।
वर्तमान में बीकानेर कार्यरत हैं ये दंपति।।।
सेनिटाइज करके,
अभी बीकानेर सहित अन्य पांच जिलों में व एक राज्य पंजाब में भी मास्क पहुंचा रहे हैं।यह कार्य ड्युटी के पश्चात करते हैं।
ये दोनों।।
कोविड-19 के तहत लोकडाउन के प्रारंभिक व शुरुआती दिनों से ही मास्क सीलने का कार्य जारी है।।
वर्षा कुमारी जांगिड़ (नर्सिंग ऑफिसर) पद पर पीबीएम अस्पताल बीकानेर में कार्यरत है और युवा समाजविद डॉ राहुल जांगिड़ पेशे से पशु चिकित्सक हैं और और अभी वर्तमान में डेयरी सेक्टर की विश्व की सबसे बड़ी कंपनी “नेस्ले इंडिया लिमिटेड” में “एग्रीकल्चरल सर्विस ऑफिसर” के पद पर कार्यरत हैं।।
वर्षा के द्वारा बनाए गए मास्क जब उनके डेयरी स्टाफ और (मोगा)पंजाब पहुंचाए गए तो उनके कंपनी कंट्री हेड ने भी इनकी प्रशंसा की और उन्होंने उसी दिन कंपनी में कर्मचारियों की ड्रेस से बचे अतिरिक्त कपड़े का उपयोग मोगा (पंजाब) में स्थानीय महिलाओं को मास्क बनाने हेतु देने की घोषणा कर दी।।।
इस अनुकरणीय पहल के लिए इस दंपति की “गांधी पीस फाउंडेशन”- नेपाल ने भी प्रशंसा की है।।।

इस दंपत्ति के द्वारा लोकडाउन के शुरुआती दिनों से ही किए गए इस अनुकरणीय कार्य के लिए,
और इस कार्य को निरंतर गति देने के लिए तथा प्रदेश स्तर पर प्रशासन ,पुलिस, पत्रकार, चिकित्सा , आमजन, सामाजिक संगठन ,सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कोविड-19 के तहत जो भी सेवाएं दी जा रही हैं उन सेवाओं को एक राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए डॉ राहुल जांगिड़ को “अखिल भारतीय प्रधान संगठन नई दिल्ली” के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “एंटी करोना टास्क फोर्स”का राजस्थान प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।।।
तथा उनकी धर्मपत्नी नर्सिंग ऑफिसर वर्षा जांगिड़ को “एंटी कोरोना टास्क फोर्स”का राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है !!