कोरोना: पहले 3 दिन में दोगुने होते थे केस, अब 11 दिन में… सुस्त हुआ कोरोना।
1 min read
BBT Times ,
केंद्र सरकार ने गुरुवार को राहत वाली जानकारी साझा की। सरकार का कहना है कि देश में कोरोना के मामलों के दोगुने होने की रफ्तार में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों से धीमी है। लॉकडाउन से पहले जहां तीन दिन में केस डबल हो रहे थे, वहीं अब यह अवधि 11.20 दिन हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में 630 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक देश में कुल 8,324 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह देश में कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़कर 25.19% हो गया है। 14 दिन पहले रिकवरी रेट महज 13.06% था। इससे पता चलता है कि रिकवरी रेट के मामले में देश को तेजी से कामयाबी मिल रही है।