जननायक मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिवस पर पर्यावरण सरक्षण के लिये पौधरोपण।
1 min read
BBT Times, बीकानेर
आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के द्वारा राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया। बीकानेर आईटी सेल के संयोजक जयदीपसिंह जावा ने बताया भारत में फैली महामारी कोविड19 को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाने से मना कर कहा आज देश मे फैली ई महामारी को समय हम सब का यही मानव सेवा कर सबसे बड़ा जीवन का कर्तव्य है। इसके चलते हुए आज बीकानेर आईटी सेल ने चौधरी भीमसेन पार्क में पौधा लगाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस मनाया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चोधरी ने बताया राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर आज हमने पर्यावरण को बचाने के संकल्प को लेकर पौधारोपण किया ताकि आने वाले समय में भारत और राजस्थान में पर्यावरण को लेकर अच्छा माहौल है। आज इस अवसर पर गोरधनलाल मीणा, सुमित जोशी, मेघराज तँवर और सभी ने सोशल मीडिया के माध्य्म से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।