फंसे हुए राजस्थानियो लोगों की घरवापसी के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सक्रिय, बनाया कंट्रोल रूम। जाने पूरी खबर
1 min read
BBT Times, बीकानेर
फंसे हुए राजस्थानियों की घर वापसी के लिए प्रदेश कांग्रेस ने नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र व राज्य सरकार सक्रिय ह।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर इस कोरोना संक्रमण की सकंट की घड़ी में प्रवासी श्रमिकों के आगवागमन में सहायता एवं समन्वय हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस कार्य के लिए संभाग एवं जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किये गये हैं।
प्रदेश स्तर पर भी पीसीसी में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है-
दूरभाष- 0141-2361355, 2379164
फैक्स. – 0141-2379164, 2361369
मोबाइल नंबर. – 9413349787, 9314503601
email id – pccrajasthan@gmail.com
श्रमिक को किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर पर स्थापित किए गए इन कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।
पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति
प्रवासियों के मद्देनजर बनाई गई है।
प्रदेश स्तरीय समिति में 16 सदस्य होंगे-
प्रताप सिंह खाचरियावास,रेहाना रियाज, मुरारी लाल मीना, महेश शर्मा, जाहिदा खान, प्रशांत शर्मा, राकेश पारीक, मुकेश भाकर, अभिमन्यु पूनिया को सदस्य बनाया गया है। संभाग स्तरीय कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।