ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला पहुंचे धरणीधर, ट्रस्ट के टीम की हौसला आफजाई।
1 min read
BBT Times, बीकानेर
जल संसाधन एवम ऊर्जा मंत्री श्री डॉ बीड़ी कल्ला ने आज धरणीधर ट्रस्ट से चल रहे सेवा कैंप का अवलोकन किया। डॉ कल्ला ने धरणीधर टीम की होसला अफजाई की। कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी ने कल्ला को संम्पुर्ण कार्य की जानकारी दी नियमित वितरित किये जाने वाले 2500 भोजन पैकेट कहा कहा वितरित होते हैं उनकी सारी सूची और जगहों के नाम बताये।
ट्रस्ट के सदस्य जयकिसन आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य (टनु काका) नरेंद्र आचार्य, अभिषेक आचार्य, शेखर आचार्य, अनिल आचार्य, बशी लाल आचार्य, बल्लभ आचार्य योगेन्द्र तिवाड़ी ने
संस्था के द्वारा संचालित अभियान की जानकारी दी। 2000 सुखी सामग्री के जो पैकेट वितरण किये गये उसकी भी सूची पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने दी।
डॉ कल्ला ने ट्रस्ट के मुखिया रामकिसन आचार्य को फोन पर धन्यवाद ज्ञापित किया और महासचिव आनंद जोशी की तारीफ़ की। कल्ला ने कहा कि ट्रस्ट मानव सेवा कर रहा हैं, ये ट्रस्ट ये राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाला ट्रस्ट हैं, इसका मुझे गर्व हैं शहर के नौजवान राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा कर रहे हैं. में इन सब का धन्यवाद देता हूँ।