Covid19: 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं, 17 मई के निर्णय के अनुसार निर्धारित की जाएंगी !
1 min read
BBT Times, बीकानेर/जयपुर
बीकानेर/जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्णय लिया है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बची परीक्षाएं सीबीएसई के शेड्यूल के अनुसार होंगी। इस निर्णय से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि लॉकडाउन के संबंध में 17 मई के निर्णय के अनुसार 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं निर्धारित की जाएंगी। इसका टाइम टेबल 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण टाली गईं सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। ये परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। बता दें कि सीबीएसई ने 83 विषयों की परीक्षाएं रोक दी थीं। लेकिन अब इन 83 विषयों में से 29 विषयों की ही परीक्षाएं होंगी। ये वही विषय होंगे, जो अगली क्लास में जाने के लिए जरूरी हैं। अब ये तिथियां घोषित होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएसई अगस्त में रिजल्ट भी घोषित कर देगा। सीबीएसई के शेड्यूल के अनुसार ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बची परीक्षाएं भी निर्धारित हो सकती हैं।